ब्रूस ली की फिल्म में मार खाने वाला लड़का, उसी के रिकॉर्ड तोड़ने वाला वारिसदार बन गया...

ब्रूस ली की फिल्म में मार खाने वाला लड़का, उसी के रिकॉर्ड तोड़ने वाला वारिसदार बन गया...

जब मार्शल आर्ट्स, कुंग फू और सिनेमा एक साथ आते हैं, तो दिमाग में आने वाला एकमात्र नाम है जैकी चैन।

 जैकी चैन एक ऐसे अभिनेता हैं जो मार्शल आर्ट और कॉमेडी को मिलाकर दर्शकों को नई नई फिल्में दी। जैकी चैन की मूवी कितनी बार भी देखो वह तुम्हारा मनोरंजन करता ही है उसका मुख्य कारण है उसकी एक्शन और फाइटिंग सीन। इस शख्स ने अपने अभिनय और एक्शन से पूरी दुनिया में लाखों प्रशंसक कमाए। आइये देखते हैं उनके आज तक के सफर को।

 7 अप्रैल, 1954 को हांगकांग में पैदा हुए।  उनका मूल नाम चैन कोंग संग था।  बाद में, जब उनके माता-पिता काम धाम के लिए दूसरे देश चले गए, तो जैकी चैन हांगकांग में रहे, जहाँ उन्होंने एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की।  इस बोर्डिंग के दस वर्षों के दौरान, जैकी चैन मार्शल आर्ट, नाटक और गायन में कुशल हो गए।  उन्होंने मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट जीता।

 बोर्डिंग पर पहले से ही बहुत सख्त अनुशासन था, जिसका पालन न करने पर कड़ी सजा दी जाती थी।  जैकी चैन के करियर में वही अनुशासन देखा जा सकता है।

 जब जैकी चैन सिर्फ आठ साल के थे, तब उन्होंने 1962 की फिल्म बिग एंड लिटिल वोंग टिन बार में अभिनय किया।  बाद में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में कई फिल्में की।  लेकिन उन्होंने जो भी फिल्में की, वे संगीत से जुड़ी थीं।

 जैक नामक एक बिल्डर के अधीन काम करते समय, सभी उसे लिटिल जैक कहते थे और बाद में यही नाम जैकी चेन बन गया।

 1971 में ग्रेजुएट होने के बाद, जैकी चैन ने एक स्टंटमैन के रूप में काम करना शुरू किया।  1972 की फिल्म फिस्ट ऑफ फ्यूरी में उन्होंने हांगकांग के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक ब्रूस ली के लिए एक स्टंटमैन के रूप में काम किया।


 इस फिल्म में जैकी चैन एक स्टंट करने जा रहे थे जिसमें उन्हें काफी ऊंचाई से गिरना था। इस स्टंट में काफी खतरा था लेकिन जैकी चैन ने इसे बहुत ही उचित तरीके से किया और इसके बाद इंडस्ट्री में भी उनके लिए आदर बढ़ गया। विशेष रूप से ब्रूसली की आँखों में ।  उन्हें विश्वास हो गया कि फिल्म में बैकग्राउंड मैं अपने द्वारा पीटे गए लड़के में प्रतिभा थी।


उन्होंने न केवल स्टंट किया बल्कि अभिनय में भी हाथ आजमाया।


 जब 1973 में ब्रूस ली की मृत्यु हुई, तो जैकी चैन एकमात्र व्यक्ति थे जो ब्रूस ली की विरासत को आगे बढ़ा सकते थे और हांगकांग सिनेमा पर शासन कर सकते थे।

 उन्होंने निर्देशक लू वी के साथ बहुत सी फिल्में कीं, लेकिन वे सभी फ्लॉप रहीं। बाद में, जैकी चैन ने लू के साथ एक फिल्म नहीं करने का फैसला किया।  ब्रूसली जैकी चैन के लिए आदर्श था, जैकी चैन ब्रूसली जैसा बनना चाहता था।  जैकी चैन ने अपने करियर की शुरुआती कई फिल्मों को ब्रूस ली को ध्यान में रखकर की।  अंत में उन्होंने फैसला किया कि अब हम अपनी शैली बनाएंगे।

 जैकी चैन इतने बिनधास्त थे कि उसने फैसला किया कि मैं अपनी फिल्म का अगला स्टंट खुद करूंगा।  उन्होंने कॉमेडी और कुंग फू ऐसे सुपरहिट फॉर्मूले के साथ फिल्में बनाईं और वे सभी हिट हुईं।  ब्रूसली की फिल्मों में कुंग फू हुआ करता था और विषय गंभीर था, उनके एक्शन दृश्यों में एक तनाव था, लेकिन विपरीत सूत्र का उपयोग करते हुए, जैकी चैन अपनी हास्य शैली के लिए अधिक प्रसिद्ध हो गए। इससे पता चलता है कि वह कोई साधारण हीरो नहीं था।

जैकी चैन की 1978 की पहली सुपरहिट फिल्म द स्नेक इन द ईगल्स शैडो थी।  लोगों ने इसे खूब सराहा फिल्म बड़ी हिट रही।   इस फिल्म की वजह से सब तरफ जैकी चैन का ही बोलबाला रहा इससे पता चलता है कि जैकी चैन कोई साधारण हीरो नहीं था।

 कुंफू कॉमेडी के पैटर्न को जैकी चैन ने दुनिया भर में प्रसिद्ध किया था।  उन्होंने एक ही फॉर्मूले का इस्तेमाल कर कई फिल्में बनाईं और बहुत हिट हुईं।  उनकी सफलता ने उन्हें हांगकांग में सबसे अधिक भुगतान वाले अभिनेताओं में से एक बना दिया।आत्मा विश्वास बढ़ने के बाद चैन ने तब अपनी खुद की फिल्म, निर्माण, निर्देशन के साथ-साथ खुद गाना गाने की भी ज्यादातर जिम्मेदारी संभाली।

 जैकी चैन ने 1980 में अपना हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बिग ब्रॉल से किया, लेकिन यह सफल नहीं हुई।  हांगकांग लौटकर, उन्होंने प्रोजेक्ट ए, पुलिस स्टोरी, आर्मर ऑफ गॉड जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ धूम मचा दी।


असली खतरो के खिलाडी मतलब  जैकी चैन है। 

 मेरे शरीर में एक भी हड्डी ऐसी नहीं है जिसकी सर्जरी नहीं हुई हो। ऐसा जैकी चैन हमेशा कहते हैं

फिल्म आर्मर ऑफ गॉड की शूटिंग के दौरान, वह चालीस फीट से गिर गये थे और सिर में गंभीर चोटें आईं थी।

उन्होंने हॉलीवुड में वापसी की, और रम्बल ऑफ द ब्रॉन्क्स ने रिलीज़ के पहले सप्ताह में ही रिकॉर्ड 10 मिलियन की कमाई की।

वह यह जानकर हैरान हो गया कि उसका अपना बेटा ही ड्रग्स ले रहा था जब की वह अपने ही देश के अँटी ड्रग अँबेसिडर थे इसलिए उन्होंने लड़के के पक्ष बिना कुछ कहे  उसे सजा भुगतने दिया और अपनी कुल संपत्ति का आधा हिस्सा एक चैरिटी ट्रस्ट को दान कर दिया।  उन्होंने यह भी कहा कि अगर लड़का लायक है, तो वह अपना पेट खुद भर लेगा।

उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में एक महत्वपूर्ण बयान दिया था,

इतने सालों तक एशिया में काम करने के बाद, मुझे अब फिल्म के प्रचार की जरूरत महसूस नहीं होती।  जैकी चैन की फिल्म है, बस इतना पता चलते ही लोगो की भीड़ सिनेमाघरों में लग जाती है ।

जैकी चैन ने सोनू सूद और दिशा पाटनी इन भारतीय अभिनेताओं  के साथ कुंफू योग में अभिनय किया है। छोटे बच्चों में उनकी बड़ी क्रेज और उनके एक्शन का शानदार संयोजन उन्होंने पेश किया है।

 उनके नाम पर 

MOST STUNT BY A LIVING ACTOR

  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड  है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिछले 8 वर्षों में अपने पहले मैचों में मुंबई को हराने वाली टीमों ने सीजन के अंत में 'यह' स्थान हासिल किया है।

हमें ईडन गार्डन और वहां दादा के सिक्सर याद है, लेकिन हम कभी वहां का इतिहास नहीं जानते।

जिसने अपनी आवाज से आईपीएल के लाखों प्रशंसकों को घायल किया है? 'वह' इस बार भी कहा है